
पांचवां राष्ट्रीय बौद्ध परिवार मिलन समारोह - 25, 26 अप्रैल 2026
राजेन्द्र बौद्ध कोटा (राजस्थान) के एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से बौद्ध समाज के संगठन, सामाजिक जागरूकता और धम्म के प्रचार-प्रसार के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे समाज में समता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए समर्पित 'भाव से कार्य कर रहे हैं। राजेन्द्र बौद्ध का मानना है कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संगठन और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वे विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के लोगों को जोड़ने का प्रयास करते रहते हैं।
तथागत भगवान बुद्ध की करुणा, समता और अहिंसा के सिद्धांतों से तथा बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डाँ. अम्बेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों से मिलती है। इन महान विचारों को समाज तक पहुँचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
वे "बौद्ध समाज भारत" द्वारा आयोजित पांचवें राष्ट्रीय बौद्ध परिवार मिलन समारोह 2026 में भी कोटा (राजस्थान) से प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे। यह कार्यक्रम Dr. Ambedkar Bhavan Kashipur में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में वे समाज की एकता को मजबूत करने और धम्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
